फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmer news

Baghpat News: मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का हंगामा

Wed, 10 Sep 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
farmer news
खेकड़ा। काठा गांव के किसानों ने गैस पाइपलाइन बिछाने के बाद पूरा मुआवजा नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम से मुआवजा दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

काठा गांव के राजेंद्र प्रधान, रमेश चौधरी, अंकित चौधरी, अनिल प्रधान, मुकेश कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले उनके खेतों में गैस पाइपलाइन बिछाई गई थी।
विज्ञापन

तब उन्हें जमीन का 10 प्रतिशत मुआवजा दिया गया था। शेष 90 प्रतिशत मुआवजा बाद में देने का आश्वासन दिया गया था। अभी तक भी मुआवजा नहीं दिलवाया गया। वह केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से भी मुआवजा दिलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। उन्होंने एसडीएम से मुआवजा दिलवाने की मांग की। एसडीएम निकेत वर्मा ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed