फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmer news

Baghpat News: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से डूबी फसल, कटान शुरू, किसान परेशान

Mon, 04 Aug 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
farmer news
बदरखा में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद डूबी फसल देखते किसान। संवाद
बागपत/छपरौली। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी के अंदर किसानों की फसल डूबनी शुरू हो गई है। किसान फसल को काटने में लगे हुए हैं। वे जलस्तर बढ़ने से चिंतित हैं। अभी पानी और छोड़े जाने की उम्मीद है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज में अधिक पानी आ गया है। इसके बाद यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। पिछले दो दिन में हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। शनिवार को छोड़ा गया 21 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में पहुंच गया है और रविवार को छोड़ा गया 19 हजार क्यूसेक पानी सोमवार तक यमुना नदी में पहुंच जाएगा। इससे यमुना की पूरी तलहटी पर पानी हो गया है। नदी में किनारों पर ज्वार व सब्जी की फसल डूबनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जलस्तर बढ़ने से निकटवर्ती गांवों में कटान शुरू हो गया है। इससे टांडा, कुर्डी, नांगल, जागौस, बदरखा, ककौर कला, पानी, काठा, मवीकलां, निवाड़ा, नैथला, सांकरौद आदि गांवों के किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। किसान जयवीर सिंह, रामफल कश्यप, बबलू व मुकेश आदि ने बताया कि यमुना नदी में फसल डूबने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed