{"_id":"68f29e45e47b9db37206a8ae","slug":"farmer-news-baghpat-news-c-26-1-sal1002-151830-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सहकारी समिति में डीएपी खाद को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सहकारी समिति में डीएपी खाद को लेकर हंगामा
विज्ञापन
झिंझाना। दथेड़ा स्थित सहकारी समिति पर शुक्रवार को डीएपी खाद वितरण के दौरान किसानों में हंगामा देखने को मिला। बृहस्पतिवार को समिति पर करीब 500 बोरे डीएपी खाद पहुंची थी। गेहूं की बुआई के समय किसान सुबह से ही खाद लेने के लिए समिति पर जुट गए, जिससे भारी भीड़ उमड़ गई और प्रशासन के लिए स्थिति संभालना चुनौतीपूर्ण हो गई।
इस समिति में दथैड़ा, गढ़ी हसनपुर, पांथुपुरा, खेड़ी खुशनाम, ताहरपुर, नाई नगला, लव्वा दाउदपुर, बसी चुंधयारी, शामली शामला सहित अनेकों गांव आते हैं। किसानों को खतौनी के अनुसार 1 से 3 बोरे ही उपलब्ध कराए गए लेकिन स्टॉक सीमित और जरूरत अधिक होने के कारण कई किसानों में पहले खाद लेने की जल्दी में धक्का-मुक्की शुरू हो गई।
किसान अमित फौजी, प्रवीण, अरुण, संजय, नरेश और अक्षय चौधरी ने बताया कि गेहूं की बुआई के समय खाद की मात्रा उनकी जरूरत के अनुसार कम होने से वे मायूस हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से किसानों में आपस में झड़प और अफरा-तफरी हुई। उन्होंने समिति से आग्रह किया कि भविष्य में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सहकारी समिति के सचिव रणधीर सिंह ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाया और पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण कराया गया, जिससे हालात सामान्य हुए। लेकिन किसान अपनी जरूरत के अनुसार खाद प्राप्त न कर सके जिसे लेकर किसानों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली।