फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer Labor Rights Mahapanchayat on 25 in Hisavada

हिसावदा में 25 नवंबर को होगी किसान मजदूर अधिकार महापंचायत

Tue, 23 Nov 2021 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Farmer Labor Rights Mahapanchayat on 25 in Hisavada
बागपत। हिसावदा गांव में 25 नवंबर को किसान मजदूर अधिकार महापंचायत की जाएगी। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक ने बताया कि इस महापंचायत में आसपास के जिलों के किसानों के अतिरिक्त कई राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कई गांवों में जाकर किसानों से महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अनु मलिक ने बताया कि महापंचायत में किसानों से जुड़ी काफी मांग व समस्याएं रखी जाएंगी। उनके अनुसार गन्ने का बकाया भुगतान ब्याज समेत करने की मांग होगी तो बागपत शुगर मिल का दोहरीकरण करने की मांग उठाई जाएगी। चौगामा नहर में जल्द पानी छोड़ने, हिंडन नदी के आसपास के गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने, जिले के सभी रजबहों की सफाई कराकर पानी छोड़ने, किसानों को गन्ने के रकबे के आधार पर पर्ची देने, सभी मिलों में किसान भवन बनाने, मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर डिवाइडर न बनने तक टोल नहीं वसूलने, सभी गांवों में खेल मैदान बनवाने समेत अन्य मांगों को महापंचायत में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed