{"_id":"68014fe1c49f48b2120c50d6","slug":"farmer-families-staged-a-sit-in-protest-to-save-their-land-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-129932-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जमीन बचाने के लिए किसान परिवारों ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जमीन बचाने के लिए किसान परिवारों ने धरना दिया
Fri, 18 Apr 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिजरौल में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना देता किसान परिवार। स्रोत स्वयं
बड़ौत। बिजरौल गांव में जमीन को अधिग्रहण होने से बचाने के लिए बृहस्पतिवार को बलवान व यशपाल के परिवार ने धरना दिया। जहां एनएचएआई के अफसरों पर जमीन अधिग्रहण करने के प्रयास का आरोप लगाया।
किसान बलवान सिंह व यशपाल के परिवार की पांच एकड़ भूमि को दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए अधिग्रहण कर लिया गया था। इनका आरोप है कि अब अफसर उनकी एक बीघा जमीन को और अधिग्रहण करना चाहते हैं। कई दिन पूर्व एनएचआई के अफसर जमीन अधिग्रहण करने की कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। मगर, किसानों के विरोध करने पर वापस लौट गए थे। तब से परिवार के लोग धरने पर डटे हुए है। मुआवजे के लिए बुधवार को एडीएम कोर्ट में सुनवाई थी। जहां पर यशपाल पक्ष ने अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए दो दिन का समय मांगा था। अब शनिवार को सुनवाई होगी। इस मौके पर बलवान सिंह, चोहलो, यशपाल सिंह, प्रमोद, विनोद रहे। संवाद