फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer enters the power team

विद्युत टीम से किसान उलझे 

Tue, 07 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 07 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farmer enters the power team
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
बागपत के बड़ौत के  बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करने के लिए सोमवार को विद्युत निगम की टीम ने बिजरौल व बामनौली गांव में ताबड़तोड़ छापामारी कर सैकड़ों बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटकर लाखों की राजस्व वसूली की। कई जगहों पर किसानों ने चेकिंग अभियान का विरोध करते हुए हंगामा भी किया। 
विज्ञापन

 

सोमवार को विद्युत निगम के जेई विकास कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने पहले बामनौली गांव में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने यहां पर 20 से 50 हजार तक के करीब 30 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे और करीब एक लाख रुपयों की राजस्व वसूली की। इसके उपरांत टीम ने बिजरौल गांव के जंगल में अभियान चलाकर 20 नलकूप संचालकों के कनेक्शन काटे। इन पर विभाग का लाखों रुपये बकाया था। बाद में गांव में चेकिंग चलाकर डेढ़ लाख रुपयों की राजस्व वसूली की। यहां पर चेकिंग की सूचना पर पहुंचेे किसान व ग्रामीणों ने हंगामा किया। किसानों ने कहा कि चीनी मिलों ने उनका बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिया है। इसके बावजूद निगम की टीम चेकिंग कर रही है। पुलिस से भी लोगों की नोकझोंक हुई। जेई विकास कुमार ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। जेई विकास कुमार ने कहा कि निगम के अफसरों के निर्देशों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विभाग को करोड़ों का राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला है। किसी भी कीमत पर बकायेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। टीम में जयप्रकाश, मांगे, सुधीर, केपी, नितिन आदि शामिल रहे।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed