{"_id":"61bcbc71ac049a15bd451d53","slug":"farmer-dies-after-being-crushed-under-tractor-baraut-news-mrt5694094159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुसार-बराल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पलट गई थी ट्रैक्टर ट्राली
शुक्रवार को रमाला चीनी मिल से तौल कराकर लौट रहा किसान
परिजनों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। रमाला शुगर मिल में गन्ना तौलकर वापस लौट रहे किसान की शुक्रवार को ट्रैक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गयी। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली के पलटने पर हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक किसान तृषपाल (40) निवासी गांगनौली था। वह शुक्रवार को रमाला सहकारी चीनी मिल में अपनी ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर गया था। गन्ना तौलने के बाद वह घर लौट रहा था। पुसार-बराल मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उसके ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। किसान तृषपाल ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे से किसान को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन और पुलिस भी सीएचसी पहुंच गए। किसान की मौत के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।