फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer died by drowning while crossing the Yamuna and going to the field

यमुना पार करके खेत में जाते हुए किसान की डूबकर मौत

Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer died by drowning while crossing the Yamuna and going to the field
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नैथला गांव में यमुना पार करके खेत में जाते हुए एक किसान की डूबने से मौत हो गई। किसान का शव पानी के ऊपर आने पर परिजनों को मौत होने का पता चला। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

नैथला निवासी किसान संजीव (40) के यमुना के पार हरियाणा की तरफ खेत है। वह सोमवार शाम को घर से खेत के लिए गए थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी इंतजार करने के बाद उनके मोाबाइल पर फोन किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। परिजन उनको तलाशते हुए यमुना की तरफ पहुंचे तो उनका शव पानी में बहता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि यमुना पार करते हुए डूबने से मौत का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed