{"_id":"66d23ab57e5304dd32020817","slug":"farmer-couple-got-burnt-and-buffalo-died-when-electric-wire-broke-and-fell-on-buggy-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-117422-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बिजली का तार टूटकर बुग्गी पर गिरने से किसान दंपती झुलसा, भैंसे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बिजली का तार टूटकर बुग्गी पर गिरने से किसान दंपती झुलसा, भैंसे की मौत
Sat, 31 Aug 2024 03:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 31 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से भैंसा बुग्गी में बैठा किसान दंपती झुलस गया, जबकि भैंसे की मौके पर मौत हो गई। दंपती का अस्पताल में उपचार कराया गया। उधर, किसानों ने आक्रोश जताते हुए ऊर्जा निगम से मुआवजा दिलाने की मांग की।
मोहल्ला अहीरान का रहने वाला सुरेंद्र यादव शुक्रवार दोपहर वह अपनी पत्नी बबीता के साथ सुन्हैड़ा मार्ग पर स्थित खेत से भैंसा बुग्गी में चारा लेकर लौट रहा था। रास्ते में हाईटेंशन का तार टूटकर भैंसा बुग्गी पर गिर गया। तार की चपेट में आने से किसान सुरेंद्र यादव और उसकी पत्नी बबीता यादव झुलस गए। जबकि करंट लगने से भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई।
शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम करने वाले किसानों ने मौके पर पहुंचकर बिजलीघर में फोन कर आपूर्ति बंद कराई और झुलसे दंपती को लेकर अस्पताल में पहुंचे। हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से आक्रोशित किसानों ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि कई बार मांग करने के बाद भी तार नहीं बदलवाए गए। भैंसे की मौत होने से किसान को 50 हजार रुपये से अधिक नुकसान हो गया। उन्होंने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसानों को समझाकर शांत कराया। उधर ऊर्जा निगम के एसडीओ पवन कुमार का कहना है कि जर्जर लाइनों को बदलवाया जाएगा। किसान को आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।