{"_id":"69027606db694b10d9047523","slug":"farmer-and-woman-die-in-road-accidents-on-meerut-baraut-road-baghpat-news-c-28-1-bag1001-140936-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सड़क हादसों में किसान और महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सड़क हादसों में किसान और महिला की मौत
Thu, 30 Oct 2025 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। मेरठ-बडौत मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक्सयूवी कार की टक्कर लगने से किसान अशोक धामा (65) और अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से सोना देवी (55) की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, किसान को टक्कर मारने के बाद चालक अपनी कार छोड़कर भाग गया। बुधवार को दोनों का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
बिनौली गांव निवासी किसान अशोक धामा मंगलवार देर शाम खेत में काम कर घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे मेरठ-बडौत मार्ग पर पहुंचे तो बड़ौत की तरफ से आई कार ने किसान अशोक धामा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किसान अशोक धामा कई फीट हवा में उछलने के बाद दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद चालक अपनी कार को लेकर भागने गया। तभी ग्रामीणों ने उसका पीछा किया तो रास्ते में कार छोड़कर भाग गया।
उधर, हादसे की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने घायल किसान का सीएचसी में उपचार कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद किसान को मेरठ रेफर कर दिया गया। बताया कि मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान किसान अशोक धामा की बुधवार को मौत हो गई। किसान के परिवार में पत्नी राजेश और बेटे सुमित, गौरव है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ बिनौली में ही महिला सोना देवी मेरठ-बड़ौत मार्ग पार कर रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद निजी अस्पताल में महिला का उपचार कराया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। बताया कि मेरठ के अस्पताल में बुधवार को सोना देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि दोनों हादसों की जांच कराई गई और कार कब्जे में ले ली गई है। इसमें तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।