फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farhan in painting and Kashish won in Slogan

चित्रकला में फरहान और स्लोगन में कशिश ने मारी बाजी

Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Farhan in painting and Kashish won in Slogan
बागपत। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय, गौरीपुर में ब्लॉक स्तरीय चित्रकला, स्लोगन लेखन और क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम तीन विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्कूल में हुई ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय निवाड़ा का फरहान प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय की चंचल द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय शिकोहपुर की सानिया तृतीय रही। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय अहेड़ा की कशिश प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय पाबला की ताशु, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर हटाना की आयशा तृतीय रही। क्विज प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय अहेड़ा की तुलसी, उच्च प्राथमिक विद्यालय शिकोहपुर की सुहाना और उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभारपुर का हर्ष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसमें अशोक अंतिल, हरेंद्र दीक्षित, दिनेश वर्मा, रीना रानी और रीना निर्णायक रहे। इसमें एआरटीओ सुभाष राजपूत ने छात्रों को उत्साहवर्धन किया। प्रधानाध्यापक राधा रानी समेत मनोज कुमारी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मेधावी को सम्मानित किया
बागपत। श्री जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चंद ने बताया कि शुक्रवार को नगर के जीजीआईसी में हुई विज्ञान प्रदर्शनी में कॉलेज की कुमारी नाहिद और अरुण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। शनिवार को कॉलेज में कॉलेज की ओर से दोनों मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसमें प्रबंध समिति सदस्य पवन जैन, उमेश चंद जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed