फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family warning, murderers will not arrest if they flee

परिवार की चेतावनी, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं तो करेंगे पलायन

Fri, 08 May 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Family warning, murderers will not arrest if they flee
बागपत। खिंदौड़ा गांव में हुए खूनी संघर्ष में मारे गए भोपाल के बेटे ऋषिपाल ने पुलिस- प्रशासन से तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उसने तीन दिन में गिरफ्तारी न होने पर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

खिंदौड़ा गांव में मंगलवार को रास्ते में ट्रॉली खड़ी करने को लेकर भोपाल व मनवीर पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। संघर्ष में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए थे जबकि भोपाल की मौत हो गई थी। भोपाल के बड़े भाई कालूराम की हालत गंभीर होने पर बृहस्पतिवार को उसे मेरठ रेफर कर दिया गया था। मृतक के बेटे ऋषिपाल ने थाने पर 15 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अभी भी नौ लोग पुलिस की पहुंच से दूर है। ऋषिपाल का आरोप है कि विपक्षी लोग पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उन्हें तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। उसने तीन दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पलायन करने की चेतावनी दी। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी शिवप्रकाश का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed