फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family members got to know on phone from the people who went on Amarnath Yatra

अमरनाथ गुफा के बादल फटने से दस की मौत, दो दिन के यात्रा पर लगी रोक

Fri, 08 Jul 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Family members got to know on phone from the people who went on Amarnath Yatra
हे,,, शिव शंम्भू सभी की रक्षा करो:बागपत से अमरनाथ यात्रा पर गए पति विकास शर्मा से फोन पर बात करती पत् - फोटो : BAGHPAT
अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों से परिजनों ने फोन पर जाना हाल
विज्ञापन

फोटो - 13
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से दस लोगों की मौत हो गई है कई लोग घायल हो गए हैं। जिसके चलते यात्रा पर दो दिन के लिए रोक लगा दी है। बागपत से भी काफी लोग यात्रा पर गए हैं। बादल फटने की सूचना पर यात्रा पर गए लोगों से उनके परिजनों ने फोन पर वहां की स्थिति और उनके बारे में जानकारी ली। सभी लोगों के सुरक्षित होने पर परिजनों राहत की सांस ली।

बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के लिए बागपत से विकास शर्मा, प्रदीप शर्मा बड़ौत, प्रदीप का बेटा विक्रांत, प्रशांत तरुण तीन जुलाई को यात्रा पर गए थे। पांचों लोग शुक्रवार की शाम को पहलगांव से बागपत के लिए रवाना हुए। सभी सुरक्षित और उन्हें रास्ते में लौटते समय बादल फटने की सूचना मिली थी। विकास की पत्नी शालू, माता राजेश देवी और पिता राजेंद्र शर्मा व भाई हिमांशु शर्मा ने फोन पर उनसे बात की। अमरनाथ की यात्रा पर गए बिनौली के प्रमोद धामा ने फोन पर बताया कि शाम को लगभग साढ़े पांच बजे बादल फट गया था। जिसके बाद से दो दिन के लिए यात्रा पर रोक लगा दी है। लोगों को हेलीकॉप्टर से निकाला जा रहा है। वह दो बजे यात्रा पूरी कर लौट आया था। वह फिलहाल बालटाल में सुरक्षित है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम को बादल फट गया था। जिससे यात्रा पर गए दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई और काफी श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed