फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family members absconded corona patient handed over to Health Department

परिजनों ने फरार कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य विभाग को सौंपे

Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
Family members absconded corona patient handed over to Health Department
खेकड़ा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अहिरान में स्थित कंटेनमेंट जोन एरिया से स्वास्थ्य विभाग की टीम के जाने से पहले ही दो कोरोना मरीज बुधवार को गायब हो गए थे। करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद भी दोनों मरीजों सुराग नहीं लगा। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। परिजनों ने दोनों मरीज स्वास्थ्य विभाग की टीम को सौंपे।
नगर के मोहल्ला अहिरान में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया। बुधवार को भी मोहल्ले में छह कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनमें से चार मरीज तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को अपने घर में ही मिले। उन चारों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टटीरी स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन दो मरीज बुधवार को अपने घरों से गायब मिले ।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 20 घंटे उनको तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डा. ताहिर ने इस मामले की जानकारी डीएम शकुंतला गौतम को दी। इसको लेकर डीएम ने प्रभारी चिकित्सक को तभी गायब दोनों मरीजों के खिलाफ खेकड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। प्रभारी चिकित्सक ने डीएम के निर्देश पर दोनों गायब मरीजों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस गायब मरीजों के घर पहुंची। और उनके परिजनों को हड़काया तो परिजनों ने इसके बाद दोनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम को सौपा। इसके बाद टीम ने दोनों मरीजों को टटीरी स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया। कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डॉ. ताहिर ने कहा दोनों मरीज गायब हो गए थे, इसलिए उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। परिजनों ने दोनों मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed