फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family fixed the marriage of the girl, police reached home

Baghpat News: परिजनों ने तय कर दी किशोरी की शादी, पुलिस घर पहुंची

Sat, 18 Nov 2023 12:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 18 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Family fixed the marriage of the girl, police reached home
- नाबालिग की शादी करने पर कार्रवाई की हिदायत देने पर परिजन शादी टालने के लिए माने
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दोघट क्षेत्र के एक गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा की शादी तय करने का मामला सामने आया। जिसकी सूचना पर जिला प्रोबेशन विभाग की टीम पुलिस को लेकर घर पहुंच गई। जिन्होंने परिजनों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी तो परिजन बालिग होने पर ही शादी करने के लिए मान गए।
चाइल्ड केयर हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर पर फोन कर दोघट क्षेत्र के एक गांव में 11वीं कक्षा की छात्रा की शादी तय करने की शिकायत की गई। जिसमें छात्रा की उम्र सिर्फ 16 वर्ष बताई गई। शिकायत मिलने पर चाइल्ड केयर हेल्पलाइन की तरफ से जिला प्रोबेशन अधिकारी को शिकायत भेजी। जिस पर जिला प्रोबेशन विभाग की टीम छात्रा के घर पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन

जहां छात्रा का नाम अलग मिला, लेकिन शिकायत सही मिली। प्रोबेशन विभाग की टीम के सख्ती से समझाने पर छात्रा के बालिग होने पर ही शादी करने के लिए परिवार वाले तैयार हो गए। जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा का कहना है कि परिजनों और प्रधान ने किशोरी के बालिग होने पर शादी करने के लिए लिखकर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed