फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Family becomes fortunate when a daughter is born: Trimbakeshwar Maharaj

बेटी का जन्म होने पर सौभाग्यशाली बन जाता है परिवार : त्रयंबकेश्वर महाराज

Fri, 08 Apr 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Family becomes fortunate when a daughter is born: Trimbakeshwar Maharaj
जय हो,,,अमीनगर सराय में कन्याओं पर पुष्प वर्षा करते डॉ. गुण प्रकाश चेतन्य जी महाराज - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय। कस्बे में चल रहे सौ कुंडीय अयुतार्द्ध चंडी महायज्ञ और श्रीमद्देवी भागवत महापुराण कथा में शुक्रवार को मां भगवती के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। यज्ञ में आए संतों और यजमानों ने 501 कन्याओं का तिलक और पूजन कर प्रसाद वितरित किया। त्रयंबकेश्वर महाराज ने कहा कि बेटी का जन्म होने पर परिवार सौभाग्यशाली बन जाता है।
विज्ञापन

सर्वप्रथम यजमानों ने भगवती के सातवें रूप कालरात्रि की पूजा अर्चना की। आचार्य दिवाकर वशिष्ठ ने यजमानों के निहितार्थ आहुतियां दिलवाई। इसके उपरांत 501 दैवीय कन्याओं के चरण धोकर मंगल टीका किया। स्वामी त्रयंबकेश्वर महाराज, डॉ गुणप्रकाश चैतन्य महाराज और अन्य यजमानों ने कन्याओं को प्रसाद वितरित किया। उपहार भी भेंट किए। शाम को प्रवचन में स्वामी त्रयंबकेश्वर महाराज ने कहा कि जगत जननी कालरात्रि काल को भी हरने वाली है। जगदंबा दिव्य व विराट रूप धारण कर भक्तों को मनोवांछित फल और दुराचारी का संहार करने में जरा भी विलंब नहीं करती। दुराचार, पाप, ईर्ष्या, लोभ, क्रोध व्यक्ति को दुराचारी बनाते है, लेकिन भगवती की अनुकंपा होने पर सब दुष्ट प्रवृतियां नष्ट हो जाती है। माता की कृपा से दुराचारी भी संत के समान हो जाता है। व्यक्ति पाप से मुक्त होकर जीवन के परम आनंद को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या महापाप है। जन्म से के पहले दैवीय स्वरूप कन्या की गर्भ में हत्या करने वाला व्यक्ति सबसे बड़ा पापी होता है। जिस घर में कन्या का जन्म होता है, वह सौभाग्यशाली होता है। उस घर पर मां लक्ष्मी की असीम अनुकंपा रहती है।
विज्ञापन

इसके उपरांत हुई काशी आरती में श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। भव्य आरती के बाद से देर रात तक श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा की। यज्ञशाला में चिकित्सा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की जांच और उपचार भी किया गया।

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण सस्थिता: अमीनगर सराय में छोटी कन्या का चरण धोते निर्मल चेत्न्य जी

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण सस्थिता: अमीनगर सराय में छोटी कन्या का चरण धोते निर्मल चेत्न्य जी - फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed