{"_id":"628a6f0686e8be02e02ff1a8","slug":"family-attacked-by-entering-the-house-four-including-woman-injured-baraut-news-mrt5897173185","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर परिवार पर हमला, महिला सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर परिवार पर हमला, महिला सहित चार घायल
विज्ञापन
सिर में लगी चोट दिखाता घायल व्यक्ति
- फोटो : BARAUT
अलावलपुर में डोल काटने और सरकारी नाली तोड़ने की शिकायत करने पर कुछ लोगों ने की वारदात
घायल पक्ष की महिला की तहरीर पर सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। ग्राम अलावलपुर में डोल काटने और सरकारी नाली तोड़ने की शिकायत करने पर शनिवार की रात्रि सात-आठ लोगों ने एक मकान में घुसकर हमला बोल दिया। इसमें एक महिला सहित चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी पक्ष ने हवाई फायर भी किया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में महिला की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
घायलों में अमिता उर्फ मीतू पत्नी कपिल त्यागी, बालिस्टर त्यागी पुत्र दयानंद, कपिल त्यागी व योगेश पुत्रगण बालिस्टर त्यागी ग्राम अलावलपुर निवासी हैं। घायल अमिता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पड़ोसियों पर उनकी डोल काटने और सरकारी नाली को तोड़ने का आरेाप लगाते हुए शिकायत की थी। इसके बाद तहसील से लेखपाल जांच के लिए पहुंचा था। जांच के बाद लेखपाल लौट गया। आरोप है कि रात में दूसरे पक्ष के सात-आठ लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करने पर घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। आरोपी पक्ष ने हवाई फायर भी किया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग उधर दौड़े तो हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि अमिता की तहरीर पर गांव के ऋषिमोहन, अनिल पुत्रगण सीताराम, प्रिंस, निकुल, मुन्नी पुत्रगण श्रीमोहन, पूजा व ज्योति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।