फर्जी पर्ची पर 500 रुपये तक वसूली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा और यूपी को जोड़ने वाले निवाड़ा पुल की मरम्मत का कार्य कराने के लिए होली पर अस्थायी पुल तैयार कर दिया। शुक्रवार से अस्थायी पुल पर आवागमन शुरू कराया। आवागमन शुरू होते ही कुछ लोगों ने अस्थाई पुल पर टोल टैक्स वसूलना शुरू कर दिया। कार से लेकर ट्रकों तक से 100 से 500 रुपये तक की वसूली होने लगी। यहां तक सात-आठ लोगों का एक पूरा ग्रुप बन गया वसूली के लिए। पैसे न देने पर कई बार वाहन चालकों और वसूली करने वालों का कई बार झगड़ा भी हो गया।
वसूली भी निवाड़ा पुलिस चौकी के ठीक सामने होती रही और पुलिस ने वसूली की ओर से मुंह मोड़ लिया। न तो यह पूछा क्यों हो रही है वसूली और न यह पूछा कि किसके इशारे पर वसूली की जा रही है? रविवार की सुबह एक बार फिर वाहन चालकों एवं वसूली ठेकेदारों में भिड़ंत हो गई। वाहन चालकों ने अवैध वसूली का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही एडीएम ने पुलिस को मौके पर भेजकर अवैध वसूली रुकवा दी।
नहीं कराई कोई कार्रवाई
बागपत। एडीएम ने पुलिस को भेजकर अवैध वसूली तो बंद करा दी, लेकिन न तो उन पर कोई कार्रवाई की गई और न ही वसूले गए पैसे की रिकवरी ही कराई गई। जबकि फर्जी रसीदों से अवैध वसूली करते हुए पुलिस ने मौके पर ही लोगों को पकड़ा। लेकिन कार्रवाई करना तो दूर अवैध वसूली कर रहे लोगों को वहां से चुपचाप निकल जाने के लिए कह दिया।
एडीएम को शिकायत का इंतजार
बागपत। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मालपाणी ने कहा उन्हें सुबह अवैध वसूली की सूचना मिली थी। पुलिस को भेजकर उन्होंने वसूली को रुकवा दिया, लेकिन लिखित में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। शिकायत आएगी तो कार्रवाई होगी।
वसूली बंद कराई तो यातायात रुकवाया
अवैध वसूली करने वालों के हौसले इतने बुलंद हो गए है पुलिस द्वारा अवैध वसूली रुकवा दी तो उन्होंने अस्थाई पुल पर वाहनों का आवागमन ही रोक दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। फिर हंगामा शुरू हुआ तो पुलिस ने किसी प्रकार यातायात का संचालन शुरू कराया।
25 लाख लगे हैं, कौन देगा पैसे
अस्थाई पुल का निर्माण करने वाले ठेकेदार इस्लामू का कहना है 25 लाख का खर्च आया है अस्थाई पुल के निर्माण में । अभी तक किसी ने कोई पैसा नहीं दिया है। वसूली न करें तो पैसे कौन देगा?