फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fake disposal uploading on CM portal

अमर उजाला एक्सक्लूसिव--------- कागजों में निस्तारित हो रही फरियादियों की समस्याएं

Sun, 09 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fake disposal uploading on CM portal
धनौरा सिल्वरनगर का पीड़ित परिवार। - फोटो : BARAUT
बड़ौत। शासन के सख्त निर्देश के बावजूद जनपद में कर्मचारी फरियादियों की शिकायतों का फर्जी निस्तारण कर रहे हैं। आलम यह है कि कर्मचारी बिना जांच किए और बिना फरियादियों से बात किए शिकायतों का निस्तारण जनसुनवाई पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जनपद में इस तरह के दर्जनों मामले प्रत्येक तहसील दिवस आ चुके हैं। जिनमें संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हो चुकी है, लेकिन कार्रवाई करने की बजाए उच्चाधिकारी जांच का बहाना बनाकर संबंधित कर्मचारियों को बचा रहे हैं।
विज्ञापन

केस नंबर-़1
अफसरों को नहीं दिखे गरीबों के छप्पर
ग्राम धनौरा सिल्वर नगर निवासी रामनिवास पुत्र ओमप्रकाश ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दो माह पूर्व मकान बनवाने के लिए आवेदन किया था। इस पर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर न तो जांच की और न ही रामनिवास से जानकारी करना उचित समझा। वहीं, आवेदक का पक्का मकान बना हुआ दर्शाकर फर्जी निस्तारण कर सीएम पोर्टल पर अपलोड कर दिया। उसमें लिखा कि आवेदक को मकान की जरूरत नहीं है। हालांकि रामनिवास परिजनों के साथ छप्पर में रह रहा है। उसने डीएम से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

केस नंबर-2
कागजों में मिल रही किसान सम्मान निधि
राजवीर पुत्र धन सिंह निवासी मंडी घनश्याम गंज ने करीब दो साल पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन किया था। दो वर्ष बीतने को हैं परंतु आज तक किसान सम्मान निधि की एक भी किस्त प्राप्त नहीं हुई। परेशान होकर गत पांच जनवरी को इसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की थी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने पोर्र्टल पर किसान सम्मान निधि प्राप्त होना दर्शाकर निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर-3
कागजों मेें हटा दिया बंजर भूमि से अवैध कब्जा
जिवाना गांव निवासी राहुल ने तहसील दिवस व सीएम पोर्टल पर गांव में बंजर जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। इस बाबत न तो मौके पर कानूनगो गए और न ही लेखपाल। संबंधित कर्मचारियों ने कागजों में ही बंजर भूमि कब्जा मुक्त दर्शा दिया। इसके बाद पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण दर्शा दिया। आवेदक के पास ऑडियो में संबंधित कर्मचारी कह रहे हैं कि यह तो दिखाना पड़ता है, वरना अधिकारी नाराज हो जाएंगे।

ये बोले एसडीएम
तहसील दिवस में ऐसी शिकायतें फरियादियों द्वारा की जा रही हैं। जिनकाकर्मचारियों को मौके पर जाकर पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। यदि इसके बाद भी कर्मचारी बाज नहीं आते तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-एसडीएम सुभाष सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed