फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Faith in Yamuna on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर यमुना में आस्था की डुबकी

Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Faith in Yamuna on Makar Sankranti
बागपत में मकर संक्रान्ति पर्व पर यमुना में भगवान सूर्य को जल अर्पित करती महिला श्रद्धालु - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिलेभर में मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। यूपी और हरियाणा के श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई और सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की। नगर में जगह-जगह खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही यमुना के पक्का घाट, निवाड़ा पुल और अन्य किनारों पर श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हरियाणा के अलावा बागपत और आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। दिनभर यहां लोगों की आवाजाही लगी रही। पूजा अर्चना की गई। पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम रहे। गोताखोरों ने लोगों को यमुना के गहरे पानी में जाने से रोका और जागरूक किया। उधर, नगर के वात्सायन पैलेस के बाहर श्रद्धालुओं ने खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया। राजपाल शर्मा, निशांत वत्स, विवेक कौशिक मौजूद रहे। नगर में अन्य कई जगह पर भी खिचड़ी बांटकर त्योहार मनाया गया।
विज्ञापन

अमीनगर सराय में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। शिव मंदिर पहुंचकर सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक मंगल आरती की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया दोघट में यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य सत्यदेव स्वामी ने कहा कि जो ज्ञानी लोग वेद के अनुकूल हवन में योगदान, वेद अध्ययन आदि करके ईश्वर की उपासना करते हैं, अपने जीवन को श्रेष्ठ देवता मार्ग पर ले जाते हैं। यजमान उदयवीर सिंह व उनकी पत्नी रहे। इसमें कमलेश राणा, संदीप राणा, चरण सिंह प्रधान, जितेंद्र आर्य, सुशील आर्य, प्रदीप राणा, मास्टर विवेक राणा, मिंटू सहरावत, सुनील शास्त्री, मोनिका आचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed