फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fair starts from today in Pura Mahadev, monitoring by helicopter and raining flowers

Baghpat News: पुरा महादेव में आज से मेला शुरू, हेलीकॉप्टर से निगरानी और पुष्प वर्षा होगी

Thu, 13 Jul 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 13 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fair starts from today in Pura Mahadev, monitoring by helicopter and raining flowers
बागपत। पुरा महादेव में बृहस्पतिवार से चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरू होगा। इस बार वहां 18-20 लाख कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले के दौरान मंदिर के ऊपर हेलीकॉप्टर से निगरानी और पुष्प वर्षा होगी और एटीएस की टीम भी तैनात रहेगी जो यहां बृहस्पतिवार को पहुंच जाएगी। इसके अलावा भी सुरक्षा से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं बेहतर कर दी गई है।
विज्ञापन

परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रोजाना काफी संख्या में कांवड़िए और श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उसको देखते हुए लग रहा है कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की संख्या इस बार 18-20 लाख रहेगी। उनके अनुसार 15 जुलाई को शाम आठ बजकर 33 मिनट पर झंडारोहण होगा।
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से होगी निगरानी, फूल भी बरसाने की तैयारी
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर हेलीकॉप्टर से निगरानी होगी और पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी हेलीकॉप्टर से मंदिर के ऊपर से राउंड लेकर स्थिति को देखते रहेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि वह शिवरात्रि के दिन कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर मंदिर के ऊपर से पुष्पवर्षा भी करेंगे। इस बीच मंदिर में कोई वीआईपी नहीं आएगा। एसपी के अनुसार हेलीकॉप्टर अगर मेरठ से उड़ान भरेगा तो वहां से अधिकारी आएंगे और बागपत पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर उड़ता है तो यहां के अधिकारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

130 आईपी कैमरों से निगरानी, अधिकारी बात कर सकेंगे
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के अंदर और आसपास 130 आईपी कैमरे लगवाए गए है। इन कैमरों के आईपी एड्रेस जिस-जिस अधिकारी के पास होंगे, वह कैमरों के सहारे पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों से अपने मोबाइल से बात कर सकेंगे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि लखनऊ भी इन कैमरों के आईपी एड्रेस है और वहां से भी अधिकारी नजर रख रहे हैं।

लोहे की स्थायी बैरिकेडिंग लगवाई गई
एसपी के अनुसार अभी तक वहां कुछ दूर तक लोहे के स्थायी बैरिकेड लगे हुए थे। जबकि उससे आगे ज्यादा दूरी तक बल्लियों से बैरिकेड बनवाई जाती थी। वह भीड़ होने पर टूट जाती थी और वहां अव्यवस्था फैल जाती थी। इसलिए इस बार लोहे की स्थायी बैरिकेड काफी आगे तक लगवाया गया है। जिससे किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed