{"_id":"69dbffa7d91b6f863604e023","slug":"expressway-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-149953-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन तक ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन तक ब्लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को रविवार को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया। एक्सप्रेसवे पर मवीकलां व सभी इंटरचेंज पर पत्थर लगा दिए गए और अब एक्सप्रेसवे से बाइक भी नहीं जा सकेंगी। इसको 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन करने के बाद ही खोला जाएगा। तब तक वाहन चालकों को रोकने के लिए पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
दिल्ली के अक्षरधाम से देहरादून तक एक्सप्रेसवे का निर्माण छह साल पहले शुरू हुआ था, जिस पर 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए। एक्सप्रेसवे 210 किलोमीटर लंबा और छह लेन का है। अब दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जिसकी फिनिशिंग का काम भी पूरा कर दिया गया है। इसका 14 अप्रैल को उद्घाटन होना है, मगर इससे पहले ही एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ने लगे थे और कई बड़े हादसे भी हो चुके हैं। उद्घाटन को लेकर एनएचएआई के अफसर भी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसको लेकर सीसीटीवी कैमरे और लाइटें भी लगवा दी गई हैं।
सुरक्षा को लेकर एनएचएआई के अफसरों ने निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को भेज दी। एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर एनएचएआई के अफसरों ने पत्थर रखकर सभी इंटरचेंज बंद करा दिए गए, जिससे मंगलवार तक कोई भी वाहन एक्सप्रेसवे पर नहीं चढ़ सकेगा। एनएचएआई के अफसरों के अनुसार उद्घाटन होते ही एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पर रखे गए पत्थर हटवाकर खोल दिया जाएगा और इस पर वाहन दौड़ेंगे। इससे जिले के लोग ढाई घंटे में देहरादून पहुंच सकेंगे।