फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Expressed opposition to inflation by putting up posters of the car for sale

गाड़ी बिकाऊ के पोस्टर लगाकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोध जताया

Mon, 18 Oct 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Expressed opposition to inflation by putting up posters of the car for sale
तेल के बढ़ते दाम के विरोध में बागपत कचहरी में कार बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा करने के बाद विरोध प्रकट - फोटो : BAGHPAT
वकीलों ने वाहनों को बेचने के लिए लगाए पोस्टर, अब नहीं झेल सकते बढ़ी हुई कीमतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान वकीलों ने अपनी गाड़ी व अन्य वाहन बेचने का एलान करते हुए उन पर वाहन बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए। इसके साथ ईंधन की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन भी किया।
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में वकीलों ने अपनी-अपनी गाड़ियों पर बिकाऊ के पोस्टर लगाकर चैंबरों के पास ही लाइन में खड़ी कर दीं। जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा ने जनता को अच्छे दिन आने का सपना दिखाकर सत्ता पर काबिज होने के बाद कमर तोड़ महंगाई का तोहफा दिया है। समाज का हर वर्ग बढ़ती महंगाई से परेशान है।
विज्ञापन

वकीलों का कहना है कि पेट्रोल, डीजल व गैस के दामों में लगातार वृद्धि के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। इसलिए उनको अपने वाहन बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस दौरान नरेंद्र मान, देवेंद्र आर्य, राशिद तस्लीम, महेंद्र बंसल, राजेंद्र तोमर, संजय पंवार, कपिल पंवार, अमित चौधरी, विक्की शर्मा, संदीप चौहान, सागर तोमर, विकास मलिक, अमित शर्मा, सुधीर नैन, निशांत मान, नवीन ढाका, सचिन वर्मा, सत्यम मान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed