फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Expressed anger over the killing of Brahmins in the state

प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्या होने पर आक्रोश जताया

Tue, 12 Jan 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger over the killing of Brahmins in the state
बड़ौत। नगर की पट्टी मेहर में सोमवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। इसमें प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्या होने पर आक्रोश जताया। इसमें फरवरी माह में 2.50 लाख हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राज्यपाल को सौंपने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

महासभा के नगराध्यक्ष रविंद्र भारद्वाज के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता विजय पाल शर्मा ने की। संचालन डॉ. नीरज कौशिक ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेशाध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार ब्राह्मणों के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास कर रही है। आए दिन ब्राह्मणों की हत्याएं की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को एक सूत्र में बांधे रहने की जरूरत है। बैठक में ब्राह्मण समाज के लोगों ने निर्णय लिया कि अगले माह 2.50 हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राज्यपाल को दिया जाएगा। इसमें राजेश शर्मा, अनिल वत्स, संजय शर्मा, सत्यवीर शर्मा, कुलदीप भरद्वाज, अमित वत्स, डॉ. रमेश वशिष्ठ, कमर पाल शर्मा, योगेंद्र भारद्वाज, देवेंद्र शर्मा, आशु भारद्वाज, वेदप्रकाश शर्मा, रमेश शर्मा, राकेश शर्मा, राम कुमार शर्मा, राधेराम शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा, प्रेम वशिष्ठ, राकेश तिवारी, डीके शर्मा, बाबूराम भारद्वाज, सुनील भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed