{"_id":"5e46e6788ebc3ee60e768800","slug":"express-love-by-giving-a-gift-baghpat-news-mrt468882649","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमियों ने अपने प्रेमी को गुलाब भेंट कर किया प्रपोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमियों ने अपने प्रेमी को गुलाब भेंट कर किया प्रपोज
विज्ञापन
बागपत। वेलेंटाइन वीक के आखिरी दिन युवाओं ने उपहार देकर अपने प्यार का इजहार किया। नगर में पक्का घाट, ईदगाह आदि स्थानों पर प्रेमी जोड़े घूमते हुए मिले तो कुछ ने रेस्टोरेंट में लंच और डिनर के साथ प्यार का त्योहार मनाया गया।
शुक्रवार को वेलेंटाइन डे पर नगर में फूलों और गिफ्ट आइटम की दुकानों पर युवाओं की भीड़ लगी रही। काफी सोच विचार के बाद शानदार गिफ्ट खरीदे। लाल रंग के लव बर्ड्स, लव पिल्लो, रेड हार्ट जैसे आइटम्स की अधिक मांग रही। कुछ युवक-युवतियों ने एक दूसरे के लिए मोबाइल, टैब, पर्स, लॉकेट, टॉप्स, रिंग्स, ब्रेसलेट, ड्रेसिंग किट, प्लाजो, रिस्ट वॉच सहित अन्य सामान खरीदे। नगर में राष्ट्रवंदना चौक, दिल्ली रोड पर ब्लॉक के पास तथा मेरठ रोड स्थित फूलों की दुकान पर सुबह से ही भीड़ लगी रही। इसके अलावा पक्का घाट, ईदगाह रोड पर युवा फूल और गिफ्ट हाथ में लेकर घूमते दिखे। एक ओर जहां कुछ प्रेमियों ने फूल और गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार किया, वहीं जो अपने प्यार कर इजहार नहीं कर पाए उनके चेहरे मायूस नजर आए।
होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की रही बल्ले-बल्ले
बागपत। वेलेंटाइन डे पर नगर के कोर्ट रोड, दिल्ली रोड और मेरठ रोड स्थित होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की बल्ले-बल्ले रही। सभी जगह युवक और युवतियों की भीड़ लगी रही। कुछ रेस्टोरेंट संचालकों ने युवाओं के लिए स्पेशल ऑफर तक दिए हुए थे।
विज्ञापन
प्यार का इजहार करना पड़ा महंगा
खेकड़ा। खेकड़ा क्षेत्र में मुबारिकपुर मार्ग पर प्रेमी युगल को वेलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करना महंगा पड़ गया। दोपहर करीब बारह बजे गुलाब का फूल देकर प्यार का इजहार कर रहे जोड़े को किसानों ने पकड़ लिया। दोनों से ऊठक बैठक लगवाकर चेतावनी देकर छोड़ा।