फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Explanation sought for not updating details on portal

पोर्टल पर ब्यौरा अपडेट न करने पर स्पष्टीकरण मांगा

Sat, 16 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought for not updating details on portal
पोर्टल पर ब्यौरा अपडेट न करने पर स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन

बागपत। कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में बालिकाओं के भोजन और शिक्षक तथा कर्मचारियों के मानदेय के व्यय पोर्टल पर अपडेट न करने पर शासन ने बीएसए व सहायक लेखाधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
राज्य परियोजना की ओर से 30 जून को सहायक वित्त एवं लेखाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें राज्य परियोजना की ओर से कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों के लिए जारी की गई धनराशि के सापेक्ष वित्तीय वर्ष में पोर्टल पर व्यय कम मिला था। बागपत सहित 24 जिलों की व्यय की प्रगति शून्य मिली थी, जबकि 25 जिलों में बजट के सापेक्ष 15 प्रतिशत से कम राशि व्यय होना दर्शाया गया था। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने आवंटित धनराशि व्यय का ब्यौरा पोर्टल पर अपडेट न करने पर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सहायक वित्त लेखाधिकारी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दोनों विद्यालयों में बालिकाओं के भोजन और शिक्षकों का मानदेय का समय पर भुगतान कराया जा रहा है। दोनों विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व कर्मचारियों का मई तक के मानदेय का भुगतान किया जा चुका है और जून का मानदेय बैंक को स्थानांतरित कर दिया है। काफी समय से प्रबंध पोर्टल बंद चल रहा था, जिससे कारण विद्यालयों में खर्च की जा रही राशि पोर्टल पर अपडेट नहीं कराई जा सकी थी। बुधवार को पोर्टल खुलने पर पोर्टल पर व्यय अपडेट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed