{"_id":"63d77e7143a9d160221fd181","slug":"experimental-examinations-started-monitoring-from-the-supervision-cell-room-baghpat-news-c-14-1-96911-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरु, पर्यवेक्षण प्रकोष्ठ कक्ष से की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरु, पर्यवेक्षण प्रकोष्ठ कक्ष से की निगरानी
Mon, 30 Jan 2023 01:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:53 PM IST
विज्ञापन
बागपत के इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की में परीक्षा देते छात्र
बागपत। जिले में रविवार से इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरु हुईं। परीक्षा शांतिपूर्ण बनाने के लिए जिला स्तर पर बनाए गए पर्यवेक्षण प्रकोष्ठ कक्ष से विद्यालयों की निगरानी की गई। जिले में पांच फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं उनके विद्यालयों में ही कराई जा रही है। जिले में 83 विद्यालयों में 29 जनवरी से पांच फरवरी तक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएगी। प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी के लिए जिला स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जिला स्तरीय पर्यवेक्षण प्रकोष्ठ का गठन किया है। प्रकोष्ठ में प्रशासनिक नोडल के अलावा कार्यालय नोडल, प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षण प्रकोष्ठ से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। रविवार से शुरु हुई इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा की रविवार को पर्यवेक्षण प्रकोष्ठ से निगरानी की गई। सभी विद्यालयों में मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि रविवार से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरु हो गई है। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूर्व में पूरी कर ली गई थी।