फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Expected to become a bus stand in the district after 25 years

25 साल बाद बस अड्डा बनने की उम्मीद, तीन करोड़ 30 लाख का बजट मंजूर

Tue, 23 Aug 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Expected to become a bus stand in the district after 25 years
बागपत के दुड़भा गांव स्थित बस अड्डे के लिए चिन्हित की गई जमीन - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिला मुख्यालय पर दुड़भा में 25 साल बाद बस अड्डा बनने की उम्मीद जगी है। बस अड्डे के लिए तीन करोड़ 30 लाख रुपये का बजट मंजूर हो गया है। जिसके निर्माण की जिम्मेदारी भी राजकीय निर्माण निगम को सौंप दी गई है, जिसने बस अड्डे का नक्शा बनाने की प्रक्त्रिस्या शुरू कर दी है। जिससे निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

बागपत को वर्ष 1997 में जिला बनाया था, लेकिन उसके बाद भी जिला मुख्यालय पर बस अड्डा नहीं बन सका है। यही कारण है कि यहां अलग-अलग जगहों पर बस खड़ी होती है और यात्रियों को भटकना पड़ता है। सोनीपत की बस नगर के अंदर खड़ी होती है, तो दिल्ली व बड़ौत जाने के लिए बस नेशनल हाईवे पर खड़ी होती है। मेरठ की बस राष्ट्र वंदना चौक के पास सडक़ पर खड़ी होती है। इसलिए ही बागपत में बस अड्डा बनाए जाने की मांग काफी समय से उठ रही थी। जिससे एक ही जगह पर सभी बस मिल सके और यात्रियों को भटकना नहीं पड़े। इसके लिए नगर में बस अड्डा बनाने के लिए पहले सिसाना के पास जमीन देखी गई तो उसके बाद नौरोजपुर रोड पर बस अड्डा बनाने की बात कही गई, लेकिन किसी भी जगह जमीन को फाइनल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

इसके बाद चमरावल रोड पर दुड़भा गांव के पास बस अड्डे के लिए जमीन चिह्नित की गई। दुड़भा में राजकीय महाविद्यालय की खसरा नंबर 280 की .4150 हेक्टेयर जमीन को पिछले वर्ष अगस्त में उप्र राज्य सडक़ परिवहन निगम के नाम स्थानांतरित की गई थी, लेकिन उसके बाद से बजट का इंतजार चल रहा था। एक साल से अधिक समय होने के बाद भी बस अड्डे के निर्माण की कोई प्रक्त्रिस्या नहीं होने पर दोबारा से मामला लंबा खींचता दिख रहा था। मगर सरकार ने बस अड्डे के लिए तीन करोड़ 30 लाख रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। जिसके बाद बस अड्डा निर्माण की प्रक्त्रिस्या शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बागपत में बस अड्डा निर्माण के लिए तीन करोड़ 30 लाख रुपये का बजट मंजूर हो गया है। जिसके बाद राजकीय निर्माण निगम को बस अड्डा बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बस अड्डे का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। - केके शर्मा, आरएम रोडवेज मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed