फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Exhibition based on the life of the Prime Minister was organized in the Collectorate

कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई

Sun, 18 Sep 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Exhibition based on the life of the Prime Minister was organized in the Collectorate
बागपत कलक्ट्रेट स्थित लोकमंच में प्रदर्शनी का निरीक्षण करते राज्यमंत्री डॉ.सोमेंद्र तोमर - फोटो : BAGHPAT
कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई
विज्ञापन

बागपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर शनिवार को कलक्ट्रेट में एक प्रदर्शन लगाई गई। प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी 17 से 23 सितंबर तक लगी रहेगी।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से कलक्ट्रेट के लोकमंच में कहानी भारत मां के सच्चे सपूत की थीम पर छाया चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के साथ ही अधिकारियों व भाजपा नेताओं ने प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़ी घटनाओं को चित्रों के माध्यम से देखा। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं व नीतियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन

जिला सूचना अधिकारी राहुल भाटी के अनुसार प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर लिखी गई पुस्तक भी बांटी गई। यह प्रदर्शनी 23 सितंबर तक लगी रहेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य मनु पाल बंसल, रविंद्र बली, संजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
टटीरी में लगाई गई नमो प्रदर्शनी
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नमो प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर व सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने किया। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन काल, उनके व्यक्तित्व, उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों को चित्रों में दिखाया गया है। इस दौरान चेयरमैन विनोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, अश्वनी त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता जसवीर सोलंकी, मंडल प्रभारी डॉ. नीरज कौशिक, समाज सेवी अभिमन्यु गुप्ता, जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि, प्रो. संदीप शर्मा, गौरव शर्मा, प्रभात स्वामी, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed