फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   exen surrounded by people

बुढ़पुर के लोगों ने एक्सईएन को घेरा

Fri, 17 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 17 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
exen surrounded by people
बड़ौत एक्सईएन प्रथम का घेराव करते बूढ़पुर के ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के माजरा-बुढपुर गांव के जंगल में खींची जा रही अवैध लाइन के विरोध में बृहस्पतिवार को बुढ़पुर गांव के ग्रामीणों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता का घेराव कर खरी खोटी सुनाई और कहा शीघ्र लाइन को नहीं रोका तो गांव में खून खराबा हो सकता है। 
विज्ञापन


 प्रशासनिक और ऊर्जा निगम के अफसरों की लापरवाही के कारण माजरा और बुढपुर गांव के ग्रामीणों में कभी भी खून-खराबा हो सकता है, क्योंकि पिछले कई दिन से जेई अंकुर, ठेकेदार राज कुमार एक्सईएन प्रथम केसी गौतम से मिलीभगत कर माजरा-बुढपुर गांव के जंगल में अवैध लाइन का निर्माण हो रहा है, इससे वहां तनावपूर्ण स्थिति बनी है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अमित तोमर के नेतृत्व में एक्सईएन प्रथम में अधिशासी अभियंता केसी गौतम का घेराव कर उन्हें खरी खोटी भी सुनाई। ग्रामीणों ने कहा किसी भी कीमत पर अवैध लाइन का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। चाहे वहां पर खून खराब भी क्यों न करना पड़े। अवैध लाइन निर्माण से सैकड़ों किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा समस्या के समाधान के लिए एसडीएम से लेकर डीएम तक शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। दूसरी तरफ  एक्सईएन केसी गौतम और ठेकेदार राज कुमार ने आरोपों को निराधार बताया। वहीं ग्राम प्रधान विकास ने कहा किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव ने कहा शिकायत मिली है, शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। इनमेें अमित तोमर, राजपाल, कृष्णपाल, अरविंद, बादल, मास्टर जितेंद्र, ओमपाल, इंद्र, मोहन, अशोक, अशोक, संहसर पाल तोमर आदि रहे।


बिजली समस्या के लिए प्रदर्शन किया
बड़ौत। विगत दस दिन से जौनमाना गांव में बिजली न आने पर ग्रामीणों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा गांव में रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फूंका पड़ा है और कई खंभे भी टूटे पड़े हैं, लेकिन शिकायत करने के बादभी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा बिजली सप्लाई ठप होने से सैकड़ों परिवार परेशान हैं। प्रदर्शन में संजीव, बिजेंद्र, मांगेराम, ओम सिंह, कृष्णपाल, ऋषिपाल, श्रीपाल, राजवीर, किरण, पवन, हरेंद्र, डॉ. जयवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed