{"_id":"576448bf4f1c1b591811bc41","slug":"exen-office-furore","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर दूसरे दिन भी हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर दूसरे दिन भी हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में एक्सईएन का घेराव करते बुढ़पुर के ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत के माजरा-बुढपुर गांव के जंगल में खींची जा रही अवैध लाइन के विरोध में दूसरे दिन शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर पहुंचकर जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान उनकी विद्युत कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक हुई।
आक्रोशित ग्रामीणों ने एक्सईएन का घेराव कर उन्हें खरी-खोटी सुनाई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस पहुंची तो ग्रामीण उससे भी उलझ गए और समस्या का समाधान होने पर कार्यालय पर डटे रहने की चेतावनी दी। बाद मेें एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि माजरा व बुढ़पुर गांव के जंगल में जेई अंकुर व ठेकेदार राजकुमार द्वारा एक्सईएन प्रथम केसी गौतम से मिलीभगत कर अवैध लाइन खींची जा रही है।
ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को एक्सईएन प्रथम केसी गौतम का घेराव कर खरी-खोटी सुनाई थी। शुक्रवार को भी सहंसरपाल व अमित तोमर के नेतृत्व में ग्रामीण कार्यालय पहुंचे और तालाबंदी करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध लाइन का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। अवैध लाइन के निर्माण से सैकड़ों किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस से भी ग्रामीण उलझ गए। बाद में एसडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव ने फोन पर आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। एक्सईएन प्रथम केसी गौतम व ठेकेदार राजकुमार ने कहा कि नक्शे के अनुसार लाइन खींची जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों के आरोप को निराधार बताया। घेराव करने वालों मेें अशोक, सहंसरपाल तोमर, अमित तोमर, ओमपाल, इंद्र, मोहन, राजपाल, कृष्णपाल, अरविंद, बादल, मास्टर जितेंद्र शामिल रहे।