फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Exclusive: Six lakhs were spent for drinking water supply, people did not get water in Baghpat

एक्सक्लूसिव: पेय जल आपूर्ति के लिए छह लाख बहाए, लोगों को पानी एक बूंद भी न मिली, ठेकेदार को हुआ पूरा भुगतान

Sat, 23 Sep 2023 10:06 AM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Sep 2023 10:06 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में रेलवे कॉलोनी परिसर में पेयजल आपूर्ति के लिए पंप हाउस लगाया गया था। इसके लिए छह लाख रुपये बहा दिए गए। बिना पंप हाउस चालू किए ही ठेकेदार को पूरा भुगतान भी कर दिया जबकि कॉलोनीवासी आज भी एक बूंद पानी को तरस रहे हैं।

विज्ञापन
Exclusive: Six lakhs were spent for drinking water supply, people did not get water in Baghpat
पेयजल पंप - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बड़ौत में रेलवे काॅलोनी परिसर में पेयजल पंप हाउस लगाने के नाम पर लाखों रुपये पानी में बहा दिए गए। लेकिन पेयजल पंप हाउस बिना चालू हुए ही फेल हो गया। यही नहीं पंप को बिना चालू कराए ही ठेकेदार को पूरा भुगतान कर दिया गया। जबकि एक बूंद भी पानी नहीं मिल सका। मामला उजागर हुआ तो विभागीय अफसरों ने मामले को दबाने के लिए दूसरा पेयजल पंप हाउस स्थापित करा दिया। हालांकि अब मामले की जांच की जा रही है। संबंधित ठेकेदार से संपर्क कर भुगतान का पैसा वापस लेने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


चार वर्ष पहले खराब हुआ था पंप
रेलवे काॅलोनी में दो पंप हाउस से पेयजल की आपूर्ति की जाती थी, लेकिन एक पंप हाउस तकरीबन चार साल पहले खराब हो गया था। इस वजह से पेयजल आपूर्ति का पूरा भार पंप हाउस द्वितीय पर आ गया था। उसमें में भी आए दिन तकनीकी खराबी आने लगी, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने वर्ष 2019-2020 में एक अन्य पेयजल पंप हाउस स्थापित कराया। पेयजल पंप हाउस लगाने में लगभग छह लाख रुपये की लागत आई, लेकिन इस बीच नगरपालिका प्रशासन के सहयोग से रेलवे काॅलोनी में पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी गई, जिसका फायदा उठाते हुए संबंधित कर्मचारियों ने ठेकेदार को पंप हाउस को बिना चालू कराए पूरा भुगतान कर दिया।

जब पंप को चालू करने का प्रयास किया गया तो वह फेल हो गया। एक बूंद भी पानी नहीं मिल सका। मामला उजागर हुआ तो रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। पूरे प्रकरण को लेकर मामले में जांच की जा रही है। साथ ही जीआरपी थाने के पास एक अन्य पंप हाउस स्थापित कराया गया, अब जल्द ही उससे पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी।

नहीं होने दी जाएगी सरकारी खजाने की बर्बादी
उन्होंने कुछ माह पूर्व ही यहां पर चार्ज संभाला है। चार्ज मिलने के कुछ समय बाद से ही काॅलोनी से पेयजल आपूर्ति की शिकायत प्राप्त होने लगी तो, पूर्व में लाखों रुपयों की लागत से स्थापित किए गए पंप हाउस को चालू कराने का प्रयास किया गया, तो वह फेल हो गया, जबकि पंप को बिना चालू कराए ठेकेदार को पूरा भुगतान करा दिया गया, यह क्या वजह रही, इसकी जांच की जा रही है। सरकारी खजाने को ऐेसे बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल पेयजल आपूर्ति के लिए जीआरपी थाने के पास दूसरा पंप हाउस स्थापित करा गया गया है। -थान सिंह, आईओडब्ल्यू रेलवे विभाग बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed