फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Exclusive: home isolation passed in the duty hours, infection continued to spread till the late report came

एक्सक्लूसिव: कैसे थमे संक्रमण, ड्यूटी में ही निकल गया होम आइसोलेशन का समय, यूपी के बागपत से आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

Thu, 20 Jan 2022 11:30 AM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत
मुकेश पंवार, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Jan 2022 11:30 AM IST
सार

बीस संक्रमितों के नगर में खुले घूमने व दफ्तरों में काम करने के कारण एक सप्ताह के अंदर संक्रमितों की संख्या बढ़ गई। इस दौरान 163 कोरोना पॉजिटिव केस आए। बागपत जिले के बड़ौत में कोरोना संक्रमण को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है

विज्ञापन
Exclusive: home isolation passed in the duty hours, infection continued to spread till the late report came
corona vacccination - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। वहीं, बागपत जिले के बड़ौत में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही के चलते 20 संक्रमित बाजारों और दफ्तरों में जाते रहे। इनमें कई ऐसे हैं जो संक्रमित होने के बावजूद बैंक शाखाओं में ड्यूटी करते रहे। उनके संपर्क में आने से कर्मचारी व ग्राहक भी चपेट में आ गए। इसका खुलासा हुआ तो स्वास्थ्य विभाग लीपापोती में जुट गया। अब उनके संपर्क में आए लोगों की गोपनीय रूप से तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बीती 11 जनवरी को शहर के विभिन्न स्थानों से 60 लोगों के नमूने लिए थे। उन्हें जांच के लिए नोएडा स्थित लैब भेजा। वहां इन 60 सैंपल में से 20 की तारीख 11 की बजाए 13 जनवरी कर दी गई। वहीं, रिपोर्ट 18 जनवरी को आई। जिनमें से 20 पॉजिटिव पाए गए। इस लेटलतीफी के कारण आठ दिन तक सभी संक्रमित सार्वजनिक स्थानों पर घूमते रहे।
विज्ञापन


कई लोग दफ्तर भी जाते रहे। होम आइसोलेशन का समय भी दफ्तरों में काम करते निकल गया। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट आने के बाद सभी को सूचना दी। यही वजह है, इन आठ दिन में 103 संक्रमित केवल बड़ौत शहर में मिले। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की कड़ी से कड़ी जोड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

103 कोरोना पॉजिटिव केस
इन बीस संक्रमितों के नगर में खुले घूमने व दफ्तरों में काम करने के कारण एक सप्ताह के अंदर संक्रमितों की संख्या बढ़ गई। इस दौरान 163 कोरोना पॉजिटिव केस आए। जिनमें से नगर से ही 103 व क्षेत्र से 60 हैं।

उधर, सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ नोएडा में सैंपलों की जांच करने वाली लैब के अफसरों से बातचीत की जा रही है। फिलहाल कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में उन्होंने लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील की।

एक सप्ताह में बढ़ गए कोरोना केस
तारीख         कोरोना पॉजिटिव की संख्या

11 जनवरी                     3
12                       32
13                       7
14                        8
15                        11
16                         32
17                        28
18                        39
19                        6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed