{"_id":"5e629bc68ebc3eebc020c1a8","slug":"exam-end-preparation-for-evaluation-from-march-16-baghpat-news-mrt4723927180","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा संपन्न अब 16 मार्च से मूल्यांकन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा संपन्न अब 16 मार्च से मूल्यांकन की तैयारी
विज्ञापन

बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हो गई है। आगामी 16 मार्च से मूल्यांकन की तैयारी है। परीक्षा के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को दस दिन का समय दिया जाएगा।
यमुना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने बताया शुक्रवार को परीक्षा संपन्न हो गई है। परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं को भेज दिया जाएगा। जिलों की उत्तर पुस्तिकाएं बागपत आएगी। उत्तर पुस्तिकाओं का ब्योरा मिलने के बाद परीक्षकों की व्यवस्था कराई जाएगी। मूल्यांकन के लिए दस दिन का समय दिया जाता है। इससे पहले 15 दिन का समय दिया जाता था। हाईस्कूल मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को दस रुपये प्रति कॉपी तथा इंटरमीडिएट मूल्यांकन के लिए 13 रुपये प्रति कॉपी के हिसाब से पारिश्रमिक दिया जाता है। दस परीक्षकों पर एक प्रधान परीक्षक नियुक्त किया जाता है, जिसे 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता है। जिले के मूल्यांकन के लिए श्री यमुना इंटर कॉलेज केा मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।