फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   EVM bullet answer to pressing the thumb: Balian

ईवीएम पर अंगूठा दबाकर देना बुलेट का जवाब : बालियान 

Wed, 09 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 09 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
EVM bullet answer to pressing the thumb: Balian
बागपत में पहुंची परिवर्तन यात्रा के स्वागत के लिए जुटे भाजपाई। - फोटो : amar ujala
बागपत। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा यूपी में अपराध चरम पर है। ईवीएम पर अंगूठा दबाकर बुलेट का जवाब देना होगा। परिवर्तन आएगा और भाजपा सत्ता के शीर्ष पर होगी। उन्होंने कहा रालोद, सपा और जदयू समेत अन्य पार्टियों के महा गठबंधन से भाजपा पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। 
विज्ञापन


मंगलवार को राष्ट्र वंदना चौक पर परिवर्तन यात्रा लेकर पहुंचे डॉ. संजीव बालियान, केंद्रीय  मंत्री केपी गुर्जर, सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। भाजपा नेता अजय चौहान ने अग्रवाल मंडी टटीरी के समाधि स्थल पर स्वागत किया। इस मौके पर बालियान ने कहा सरेआम अपराध हो रहे हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हत्याओं की वारदात हुई है। साल 2014 की तर्ज पर इस बार भी परिवर्तन करना होगा। भाजपा ही विकास की गंगा ला सकती है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री केपी गुर्जर ने कहा विकास के नाम पर बागपत की अनदेखी हुई है। दिल्ली और हरियाणा से सटे इस इलाके के लोग आज भी बदहाल हैं। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा परिवर्तन की लहर चल रही है। बागपत के लोग सपा को चुनाव में करारा जवाब देंगे। प्रदेश मंत्री देवेंद्र चौधरी, संयोजक भूपेंद्र सिंह, डॉ. नीरज कौशिक, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, बिजेंद्र शर्मा, रविंद्र राठी, पूर्व विधायक केपी मलिक, अजय चौहान, सचिन शर्मा, रामपाल नेहरा, सूरजपाल, मान सिंह, मोहन बेदी, महेश आर्या, अजय गोयल, नीतिश मलिक, इंदु सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम से जूझे लोग
परिवर्तन यात्रा का सरूरपुर, गौरीपुर, सिसाना, राष्ट्र वंदना चौक, अग्रवाल मंडी टटीरी, डौला, पिलाना और बालैनी में स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा के चलते दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे और मेरठ-बागपत मार्ग पर लंबा जाम रहा। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed