फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Evil has dire consequences: Pritam Singh Arya

बुराई के होते हैं भयंकर परिणाम : प्रीतम सिंह आर्य

Sun, 03 Dec 2023 05:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Evil has dire consequences: Pritam Singh Arya
-साप्ताहिक यज्ञों में आर्यजनों ने आहुतियां देकर धर्मलाभ उठाया
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज प्रवचन हॉल व बावली चौक स्थित आर्य समाज पट्टी चौधरान कार्यालय में रविवार को आयोजित साप्ताहिक यज्ञों में आर्यजनों ने आहुतियां देकर धर्मलाभ उठाया।

इस अवसर पर प्रीतम सिंह आर्य ने कहा कि किसी की आलोचना करने से पूर्व अपने अंदर झाकना चाहिए। दूसरे की बुराई करने से पूर्व उसके द्वारा अच्छे किए गए कार्यों का वर्णन करना चाहिए। बुराई के भयानक परिणाम हो सकते हैं। दूसरों के दोषों की आलोचना करना व्यर्थ ही नहीं, भयावह भी है। यह मनुष्य के आत्म सम्मान को चोट दे कर ऐसा घाव करती है, जो शीघ्र नहीं भरता। यह उसके महत्व के भाव को पीड़ा पहुंचाती, उसके क्रोध को भड़काती है। पीठ पीछे आलोचना करना महापाप है, क्योंकि वह व्यक्ति मौजूद न होने के कारण उत्तर नहीं दे सकता। यदि आप आलोचना करना जरूरी समझते हैं तो उसकी ही मौजूदगी में आलोचना करें ताकि वह स्पष्टीकरण दे सके। रेलवे रोड स्थित आर्य समाज बड़ौत द्वारा आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा राजेन्द्र कुमार आर्य व यजमान प्रीतम सिंह आर्य रहे। पट्टी चौधरान कार्यालय में आयोजित यज्ञ के ब्रह्मा जसवीर मलिक व यजमान ओम प्रकाश रहे। दोनों यज्ञों में डॉ़ ओमवीर सिंह आर्य, हरवीर सिंह, डॉ़ हरपाल सिंह, तेजेन्द्र चौहान, राममेहर सिंह, राजकुमार आर्य, ओमपाल राठी, कृष्णपाल, श्योराज मलिक, इन्द्रपाल सिंह, पंकज आर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed