फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Even after fever, throat infection and cough are bothering me

Baghpat News: बुखार के बाद भी गले में संक्रमण, खांसी कर रही परेशान

Tue, 25 Feb 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 25 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Even after fever, throat infection and cough are bothering me
बागपत के जिला अस्पताल में दवाई कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : udhampur
बागपत। मौसम में आए बदलाव से जहां लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। वहीं बुखार ठीम होने के बाद गले का संक्रमण पीछा नहीं छोड़ रहा है और गला खराब होने के साथ ही लगातार खांसी की समस्या हो रही है। यही कारण है कि जिला अस्पताल में खांसी और गला खराब होने के मरीज बढ़ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कुछ सावधानियां बरतकर इससे बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन

यहां पिछले कुछ समय से बुखार की चपेट में ज्यादा लोग आ रहे हैं और परिवार में किसी एक सदस्य को बुखार होने पर अन्य भी इसकी चपेट में आते हैं। बच्चों को भी यह काफी चपेट में ले रहा हैं। बुखार का कारण मौसम में बदलाव व खानपान सही नहीं होना बताया जा रहा है। जहां बुखार करीब एक सप्ताह तक लोगों को परेशान कर रहा है, वहीं उसके बाद कुछ ज्यादा ही परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बुखार ठीक होने के पंद्रह दिन बाद तक गले का संक्रमण परेशान कर रहा है। जिला अस्पताल में जहां इस तरह के रोजाना लगभग डेढ़ मरीज खांसी और गला खराब होने के पहुंचे रहे हैं तो सीएचसी पर भी पचास से ज्यादा मरीज पहुंचकर उपचार करा रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बुखार के बाद गले में संक्रमण होने की समस्या बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में अधिक अंतर होने के कारण लोग ठंडी के साथ ही खट्टी चीजों का सेवन कर रहे हैं, जिससे संक्रमण बढ़ने की आशंका रहती हैं। इससे घबराने की जगह चिकित्सक से उपचार कराएं तो यह ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed