फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Evaluation resumed after 65 days

65 दिन बाद दोबारा शुरू हुआ मूल्यांकन

Tue, 12 May 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Evaluation resumed after 65 days
बागपत/बड़ौत। 65 दिन बाद यूपी बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया मंगलवार से दोबारा शुरू हुई। मूल्यांकन केंद्र पर एंट्री से पूर्व सभी परीक्षकों की स्क्रीनिंग की गई। डीएम शकुंतला गौतम व एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने मूल्यांकन केंद्र श्री यमुना इंटर कालेज का निरीक्षण कर परीक्षकों को मूल्यांकन के दौरान मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए। परीक्षकों के दो बैच बनाए गए हैं। एक कक्ष में चार परीक्षक बैठाए गए।
विज्ञापन

नगर में श्री यमुना इंटर कालेज व बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कालेज में यूपी बोर्ड का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की गेट पर स्क्रीनिंग की गई। परीक्षकों के नाम, पता व वाहन नंबर की एंट्री के बाद ही केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। मूल्यांकन करने के लिए आए परीक्षकों के लिए स्वच्छ पेयजल व हाथ धोने के लिए साबुन की व्यवस्था कराई गई। जेवी कॉलेज में बने उपकेंद्र की पर्यवेक्षक डा रेखा सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए 446 परीक्षक व 50 उप प्रधान परीक्षक लगाएं गए थे, जो 15 दिनों तक चलना था। 16 मार्च को मूल्यांकन कार्य जारी होने के बाद 18 मार्च को कोरोना वायरस के मद्देनजर बंद कर दिया था। मंगलवार को 65 दिन बाद मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ। उप संकलन केन्द्र पर सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था न होने पर परीक्षकों ने खासी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमदत्त सिंह व बोर्ड परीक्षा प्रभारी जयप्रकाश रुहेला ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और मॉनिटरिंग की। उन्होंने परीक्षकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क पहले की हिदायत दी। एक कक्ष में चार परीक्षक की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

544 परीक्षक रहे अनुपस्थित
बागपत। मूल्यांकन के लिए श्री यमुना इंटर कालेज में 312 व जनता वैदिक इंटर कालेज बड़ौत में 516 परीक्षक नियुक्त किए गए थे। मंगलवार को यमुना इंटर कालेज में 189 व जनता वैदिक में 355 परीक्षक अनुपस्थित रहे।

किया बहिष्कार
बड़ौत। शिक्षक नेता मास्टर जितेंद्र तोमर ने बताया कि कोरोना प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर दूरी तक मूल्यांकन कार्य बंद करने के आदेश शासन ने दिए थे। मगर, इसके बावजूद जेवी कॉलेज में मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया, इसका माध्यमिक शिक्षक संघ दबुथवा गुट बहिष्कार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed