फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Established an idol in Durga temple and got it done

दुर्गा मंदिर में मूर्ति स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा कराई

Fri, 15 Apr 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Established an idol in Durga temple and got it done
टीकरी में दुर्गा मंदिर में हनुमान की मूर्ति स्थापना के लिए शोभायात्रा निकालते श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहीं मनमोहक झांकियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। टीकरी कस्बे के दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इससे पूर्व कस्बे में बैंडबाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा पट्टी छिजाना से शुरू हुई। इसमें मनमोहक व सुंदर झांकिया निकाली गईं। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कस्बे में बैंडबाजे के साथ देव प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शिव परिवार, राम दरबार, राधा-कृष्ण, वीर हनुमान की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। इससे पूर्व मंदिर परिसर से ग्रामीणों ने एकत्रित होकर मंत्रोच्चार के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसमें श्रद्धालुओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में देव प्रतिमा लेकर पूरे कस्बे की परिक्रमा की। शोभायात्रा पट्टी छिजाना से शुरू होकर, पट्टी दाबड़ा, धीमाना, मैनमाना, रतराना, भोजाना, से होते हुए वापस दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से करके संपन्न की गई। शोभायात्रा में शामिल होने वाले शशिकांत शर्मा, मनोज शर्मा, प्रमोद राठी, बिट्टू, विक्रम, डॉ. अरुण राठी, राजन, पंडित राजीव, डॉ. बीडी शर्मा, अशोक शर्मा, ओमपाल, संजीव, अमरेश प्रदीप शर्मा, सुशील शर्मा, बिट्टू, ओमवीर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed