फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Essay and painting attacked social evils

निबंध एवं चित्रकारी से सामाजिक कुरीतियों पर किया वार

Fri, 14 Feb 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Essay and painting attacked social evils
निबंध एवं चित्रकारी से सामाजिक कुरीतियों पर किया वार
विज्ञापन

छपरौली। कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने बालिकाओं को समानता का अधिकार, सशक्तिकरण, तथा सामाजिक रूढ़िवाद पर कटाक्ष किया। निबंध में कक्षा 6 में खुशी प्रथम, अर्पणा द्वितीय तथा सुहाना को तृतीय स्थान, कक्षा 7 में सोनिया प्रथम, भारती द्वितीय, और खुशी तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 8 की खुशी ने प्रथम, अपर्णा ने द्वितीय और शालू ने तृतीय स्थान, कक्षा 7 में सोनिया ने प्रथम आरती ने द्वितीय तथा नैंसी ने तृतीय तथा कक्षा 6 में माही ने प्रथम, रिया द्वितीय सना तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, क्विज में खुशी हाउस ने प्रथम, सुहाना हाउस ने द्वितीय और अपर्णा हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में लिखित संदेश बेटी को अधिकार बेटे जैसा प्यार दो, दुनिया को अब आगे बढ़ाओ बेटी बचाओ बेटी बचाओ, बहन चाहिए मां चाहिए पत्नी चाहिए तो फिर बेटी क्यों नहीं चाहिए, आदि स्लोगन को खूब सराहा गया । इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed