{"_id":"5864078a4f1c1b255eeeb1e5","slug":"escaped-arrest-of-the-accused-in-several-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी को कई जनपदों में दबिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी को कई जनपदों में दबिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
किसान देवी सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। किसान देवी सिंह की पुलिस सुरक्षा में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बागपत के अलावा कई जनपदों में दबिश दे रही है, लेकिन पुलिस टीम को सफलता नहीं मिली।
धनौरा सिल्वर नगर गांव के किसान देवी सिंह पुलिस सुरक्षा कर्मी के साथ रविवार को खेत में घूमने के लिए गए थे। वहां पर उनकी हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों ने आरोपी सोहनवीर, उसके परिजनों और साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस उन तक पहुंचने के लिए संदिग्ध लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ कर रही है।
बुधवार को पुलिस ने बागपत के अलावा मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। हत्या की साजिश रचने के दो आरोपियों को ही पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उनको जेल भेजा। सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
गांव में ही खुलेआम घूम रहे हत्यारोपी
बागपत। खट्टा प्रह्लादपुर गांव के बिजली मिस्त्री रणवीर उर्फ रहतू की हत्या के मामले में दो आरोपी फरार चल रहे है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी गांव में ही घूम रहे हैं। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। इस संबंध में परिजन पुलिस अफसरों से शिकायत करेंगे।