{"_id":"5f2d9dce8ebc3e3cc9752716","slug":"entering-home-in-barout-killing-a-teenager-with-a-knife-baghpat-news-mrt495043740","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में किशोरी की चाकु ओं से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत में किशोरी की चाकु ओं से गोदकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत में घर में घुसकर किशोरी की चाकू से गोदकर हत्या
पट्टी चौधरान में दिनदहाड़े वारदात, फूफा और उसके बेटे समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ौत (बागपत)। पट्टी चौधरान में घर में घुसकर किशोरी की दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पिता ने किशोरी के फूफा, उसके बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले को पारिवारिक रंजिश से जोड़कर जांच कर रही है।
पट्टी चौधरान निवासी अहसान ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह दवाई लेने गया था। उसके बेटे आबिद और शादाब नमाज पढ़ने गए थे। सबसे छोटा बेटा जीशान गली में खेल रहा था। घर मेें बेटी सना (16) कपड़े धो रही थी। उसकी मां परवीन और बहन सोनिया घर के अन्य कार्यों में व्यस्त थीं। पारिवारिक रंजिश के चलते सना का फूफा मेहरबान अपने बेटे काले और दो अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पहुंचा और सना पर चाकुओं से हमला कर दिया। उसकी पत्नी और दूसरी बेटी ने भागकर जान बचाई। सना की हत्या करके आरोपी फरार हो गए। दिनदहाड़े किशोरी की हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अहसान ने मेहरबान व उसके बेटे काले सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि पारिवारिक रंजिश का मामला सामने आया है। हत्यारोपी मेहरबान मूल रूप से शामली के कैराना का रहने वाला है और वर्तमान में बड़ौत में ही पीड़ितों के घर के पास रह रहा है। पुलिस जांच कर रही है।