फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   English paper came easy, candidates got confused in Physics

Baghpat News: आसान आया अंग्रेजी का पेपर, भौतिक विज्ञान में उलझे परीक्षार्थी

Tue, 05 Mar 2024 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
English paper came easy, candidates got confused in Physics
बागपत। यूपी बोर्ड में सोमवार को हाईस्कूल में अंग्रेजी का पेपर आसान आया। शाम की पाली में हुई इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में छात्र उलझ गए। किसी ने भौतिक विज्ञान का पेपर आसान तो किसी ने कठिन बताया। भौतिक विज्ञान के पेपर को लेकर परीक्षार्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही।
विज्ञापन

-अंग्रेजी का पूरा पेपर सलेबस और तैयारी के अनुरूप आया। पेपर हल करने में कोई ज्यादा परेशानी नहीं हुई। अंग्रेजी में बेहतर अंक मिलेंगे। - निशा, खेकड़ा
-अंग्रेजी के पेपर के लिए काफी तैयारी की हुई थी। पेपर सामान्य आया और प्रश्रों के उत्तर देने में कोई भी परेशानी नहीं आई। - हनी, खेकड़ा
-भौतिक विज्ञान का पेपर ना तो ज्यादा आसान आया और न ही ज्यादा कठिन आया। पेपर को लेकर थोड़ी चिंता जरूर थी लेकिन पेपर आसान आया। - खुशी, बागपत
-भौतिक विज्ञान के पेपर को लेकर तैयारी पूरी थी। पेपर भी ज्यादा कठिन नहीं आया। पेपर आसानी से हल हो गया, कोई परेशानी नहीं हुई। -कुलसुम, बागपत
-भौतिक विज्ञान के कुछ प्रश्र कठिन थे, जिन्हें हल करने में परेशान हुई। पेपर हल करने में थोड़ी परेशानी हुई, हालांकि पेपर पूरा हल कर दिया- वर्षा, बड़का
----
इनके फोटो नहीं हैं
-अंग्रेजी का पेपर काफी आसान आया। पेपर हल करने में बिल्कुल भी दिक्कत नहीं आई। अंग्रेजी में काफी अच्छे अंक मिलेंगे - मनीष बड़ौत

-अंग्रेजी के पेपर को लेकर थोड़ी चिंता थी कि पेपर कैसा आएगा, मगर पेपर को देखते ही सारी टेंशन गायब हो गई। - आकाश, बड़ौत
----
841 ने छोड़ी अंग्रेजी और भौतिक विज्ञान की परीक्षा
बागपत। यूपी बोर्ड में सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल अंग्रजी और इंटर की शस्य विज्ञान, कृषि, वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। शाम की पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र और तर्कशास्त्र की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 841 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल की अंग्रेजी परीक्षा में 14442 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 593 और इंटरमीडिएट की शस्य विज्ञान, कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा में 322 में से आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में इंटर की भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र और तर्कशास्त्र की परीक्षा में 8488 परीक्षार्थियों में से 240 ने परीक्षा छोड़ दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed