{"_id":"63261c0dc5bb59178728b7c0","slug":"energy-minister-got-angry-after-seeing-the-chaos-at-the-power-house-baghpat-news-mrt605724831","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर पर अव्यवस्था देख भडक़े ऊर्जा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर पर अव्यवस्था देख भडक़े ऊर्जा मंत्री
विज्ञापन
डौला गांव के बिजली घर में निरीक्षण करते ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर
- फोटो : BAGHPAT
बिजलीघर पर अव्यवस्था देख भड़के ऊर्जा मंत्री
बागपत, अमीनगर सराय। ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर शनिवार को मेरठ लौटते हुए डौला बिजलीघर पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां अव्यवस्थाओं को देखकर मंत्री भड़क गए और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्थिति सुधारने के लिए कहा गया। चेतावनी दी कि स्थिति ठीक नहीं की गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर बागपत से मेरठ लौटते हुए डौला बिजलीघर पहुंचे और वहां निरीक्षण शुरू किया। वहां मंत्री ने उपस्थिति रजिस्टर में देखा कि किसी कर्मचारी ने आने व जाने का समय नहीं लिखा हुआ है तो किसी ने उपस्थिति भी दर्ज नहीं की हुई है। इसके अलावा शटडाऊन के रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं है और बिजली का रोस्टर भी रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया है। इस पर मंत्री भड़क गए और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जब रजिस्टर में कुछ दर्ज ही नहीं किया गया तो वहां रजिस्टर की कोई जरूरत ही नहीं है। उन्होंने निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का अधिकारी तुरंत निस्तारण करें, जिससे उनको किसी तरह की समस्या नहीं हो। जेई महिपाल को रोजाना रजिस्टर में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।
मंत्री के निरीक्षण में जेई मिले अनुपस्थित, एक्सईएन को लगाई फटकार
कलक्ट्रेट में प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के बाद राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने शुगर मिल के पीछे स्थित बिजलीघर पर पहुंचकर छापा मारा। जहां एक जेई अनुपस्थित मिला। रजिस्टर की जांच करने पर पता चला कि जेई पिछले कई दिन से अनुपस्थित चल रहा है। उधर लापरवाही उजागर होने पर राज्यमंत्री ने एक्सईएन को फटकार लगाई।