{"_id":"623e076ca1edf81f1d7f2aa4","slug":"energy-corporation-changed-the-schedule-of-power-supply-for-the-board-exam-baraut-news-mrt581714760","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा के लिए ऊर्जा निगम ने बदला विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा के लिए ऊर्जा निगम ने बदला विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल
विज्ञापन
परीक्षार्थियों ने उठाई थी मांग, शेड्यूल बदलने से ली राहत की सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। यूपी बोर्ड परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को ऊर्जा निगम ने राहत प्रदान की है। विभागीय अफसरों ने बोर्ड परीक्षा को देखते हुए विद्युत आपूर्ति के शेड्यूल में परिवर्तन किया है। इसके लिए परीक्षार्थियों ने शेडयूल बदलने की मांग की थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। बड़ौत नगर में जहां 21 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है, वहीं देहात क्षेत्र में 20 घंटे आपूर्ति दी जा रही है।
ये था पुराना बिजली शेड्यूल
सुबह छह बजे से साढ़े सात बजे तक
शाम साढ़े चार बजे से साढ़े पांच बजे
ये है नया विद्युत शेड्यूल
सुबह साढ़े पांच बजे से सात बजे तक
शाम पौने छह बजे से पौने सात बजे तक
कक्षा 12 की परीक्षा दे रही छात्रा रूबी का कहना था कि सुबह के समय बिजली न मिलने के कारण पढ़ाई करने में दिक्कतें होती थी, लेकिन अब शेड्यूल ठीक कर दिया गया है। इससे पढ़ाई भी बाधित नहीं होती। कक्षा 12 की परीक्षा दे रहे छात्र उदय भारद्वाज का कहना था कि वैसे तो घर में इनवर्टर भी लगा है। मगर, गर्मी के सीजन के चलते मकान में लगे पंखे सहित अन्य उपकरण चालू रहने के कारण इनवर्टर ठप होने का डर सताता रहता था, लेकिन अब नए विद्युत शेड्यूल से राहत मिली है।
लिखित व ऑनलाइन पोर्टल पर दर्जनों शिकायतें विद्युत शेड्यूल को बदलने के लिए पहुंच रही थी, जिसके बाद यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सुबह व शाम के समय विद्युत आपूर्ति के शेडयूल मेें थोड़ा परिवर्तन किया गया है। - राजेश कुुमार, एक्सईएन द्वितीय।