फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Encroachment on fountain chowk

फव्वारा चौक पर अतिक्रमण बना जी का जंजाल

Fri, 14 Feb 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on fountain chowk
फव्वारा चौक पर अतिक्रमण बना जी का जंजाल
विज्ञापन

अमीनगर सराय। नगर के फव्वारा चौक पर अतिक्रमण जी का जंजाल बन गया है। इसके चलते पूरा दिन जाम का आलम रहता है, जिससे पैदल यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फव्वारा चौक नगर के अलावा मेरठ-बागपत मार्ग, अमीनगर सराय-बड़ौत मार्ग और अमीनगर सराय-डौला मार्ग को आपस में जोड़ता है। चौक अतिक्रमण के चलते सिकुड़ गया है। सबसे ज्यादा हालात स्कूली वाहनों के आवागमन के समय खराब हो जाता है। बच्चों को बस से उतरकर अपने घर जाने के लिए रास्ता नही मिल पाता है। पुलिस प्रशासन को जानकारी होने पर भी इस ओर ध्यान नहंी दिया जा रहा है। नगर के आदेश मिश्रा का कहना है कि चौक पर अतिक्रमण के कारण यहां से गुजरना मुश्किल है। संदीप बसंल व नवीन गुप्ता का कहना है कि अतिक्रमण होने के कारण चौक पर पूरा दिन जाम लगा रहता है। नगर पंचायत चेयरमैन मांगेराम यादव का कहना है कि पंचायत की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाता है। पुलिस चौकी इंचार्ज मेघराज सिंह का कहना है कि पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed