फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Encroachment is becoming the cause of accidents

अतिक्रमण बन रहा हादसों की वजह, अफसर बेपरवाह

Wed, 21 Apr 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Encroachment is becoming the cause of accidents
बागपत-चमराव मार्ग स्थित नाले के पास किया गय अतिक्रमण - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शहर की सडक़ें हो या फिर हाईवे, इनके किनारे वाहन दिनरात खड़े नजर आते हैं। ये कई बार हादसे का कारण बने हैं। इसके बावजूद अफसरों का ध्यान इस ओर नहीं है। इसके चलते जिले से गुजरने वाले दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहन खड़े नजर आ जाएंगे। स्थिति यह है कि होटल और ढाबों पर रुकने वाले वाहन भी सड़क किनारे खडे़ रहते हैं। वहीं, हाईवे पर जगह-जगह अतिक्रमण किया हुआ है। सहायक संभागीय परिवहन विभाग एवं पुलिस इस दिशा में कार्रवाई नहीं करती है।
ब्लॉक मुख्यालय के सामने खड़े होते हैं टेंपो
ब्लॉक मुख्यालय के सामने कई टेंपो खड़े रहते हैं। जिससे हाईवे और भी संकरा हो जाता है। ऐसे में कई बार दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

यात्री शेड में खोल दी दुकान
अतिक्रमण की स्थिति ऐसी है कि कृषि उप निदेशक कार्यालय के पास एक व्यक्ति ने यात्री शेड में ही दुकान खोल दी है। चिप्स व नमकीन के पैकेट यात्री शेड में लटका दिए हैं। अफसर इस तरफ ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण भी हटवाया जाएगा। ढाबा मालिकों से इस संबंध में बात की जाएगी।-एएसपी मनीष कुमार मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed