फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Employment opportunities will open due to education of children

Baghpat News: बच्चों के शिक्षित होने से खुलेंगे रोजगार के अवसर

Sun, 29 Jan 2023 11:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 29 Jan 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Employment opportunities will open due to education of children
अग्रवाल मंडी टटीरी। महनवा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। बच्चों के शिक्षित होने से उनके लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे। उन्होंने ग्रामीणों को बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रही है। बागपत में अमूल अमूल का प्लांट निर्माण होने से विकास में तेजी आएगी। प्लांट का निर्माण होने से जिले के डेढ़ से दो लाख किसानों को लाभ मिलेगा और लगभग 12 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

बागपत में तीन गुणा अधिक क्षमता का नया मिल लगाने का प्रयास चल रहा है। उन्होंने बदमाशों की कोई भी सिफारिश या मदद ना करने का आह्वान किया। सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि सांसद ने जिले में अपनी निधि के अलावा अन्य मंत्रियों निधि से विकास कराया है और करा रहे हैं। इससे पूर्व ग्राम प्रधान पति आल्हा और प्रदीप शर्मा ने सांसद और प्रतिनिधी ठाकुर प्रदीप सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रोजुद्दीन, मास्टर राम कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा, जयपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, मास्टर राम गोपाल उपाध्याय, अलीमुद्दीन, देवकांत शर्मा, पंडित संजीव शर्मा, पंडित अंकुर शर्मा मौजूद रहे।

------
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उठाई गांव की समस्या
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सांसद के सामने गांव की समस्याएं उठाईं और समाधान कराने की मांग की। प्रदीप शर्मा ने कहा कि गांव में रेलवे के अंडरपास में जलभराव की समस्या है। टटीरी से महनवा तक की सड़क जर्जर हो गई है और गांव की बस्ती में बिजली के पोल न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने गांव के अहेड़ा रेलवे स्टेशन तक लाइट की व्यवस्था और दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर ट्रेनों में बोगियां बढ़ाने की भी मांग की। सांसद ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed