फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Employees on strike in banks for the second day

बैंकों में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कर्मचारी, आज से होगा नियमित काम

Tue, 29 Mar 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Employees on strike in banks for the second day
रेलवे रोड़ स्थित कैनरा बैंक पर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : BARAUT
बागपत/बड़ौत। निजीकरण के विरोध में ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को दूसरे दिन भी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे कुछ बैंकों में लेनदेन प्रभावित हुआ तो कुछ में बैंक अधिकारियों ने व्यवस्था को संभाला।
विज्ञापन

यूएफबीयू के संयोजक विक्रम सिंह आर्य ने बताया कि निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी कई बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल रखी। उन्होंने कहा कि बैंकों में स्टाफ की कमी के कारण एनपीए खाताधारकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार बैंकों में भर्तियां नहीं कर रही है। संविदा पर कर्मचारी रखकर उनका शोषण कर रही है। उद्योगपतियों पर ऋण में एनपीए 70 प्रतिशत तक हो चुका है। इस कारण बैंकों का डिपॉजिट लोन अनुपात असंतुलित हो गया है। बैंकों में कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण खाताधारकों को कुछ परेशानी झेलनी पड़ी। जबकि कुछ बैंकों में मैनेजर व अन्य अधिकारियों ने व्यवस्था को संभाला और लेनदेन भी किया गया। इस दौरान सचिन पंवार, अनुज कुमार, दीपक कुमार, गणेश, सचिन कुमार, भूपेंद्र, राजकुमार, अर्जुन सिंह नीरज कुमार, देवेंद्र कुमार, धीर सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed