{"_id":"63261e3ad630407c4755c99d","slug":"employees-involved-in-scam-will-not-be-spared-dr-somendra-tomar-baghpat-news-mrt605726669","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले में शामिल कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे : डॉ. सोमेंद्र तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले में शामिल कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे : डॉ. सोमेंद्र तोमर
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते राज्यमंत्री डॉ.सोमेंद्र तोमर
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोटाले में शामिल कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे : डॉ. सोमेंद्र तोमर
बागपत। ऊर्जा निगम राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि ऊर्जा निगम में हुए घोटाले की जांच कराई जा रही है। जिसमें संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह शनिवार को बागपत के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि 12 से 19 सितंबर तक चलाए जा रहे विशेष समाधान दिवस में उपकेंद्रों पर रोजाना 90 शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। प्रदेश में बिजली उत्पादन ज्यादा करने के लिए इकाईयों में बढ़ोतरी हो रही है तो अन्य व्यवस्थाएं बेहतर की जा रहीं हैं।
--
किसानों के लिए शत प्रतिशत फ्री करेंगे बिजली
राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि किसानों को 50 फीसदी बिजली पहले से ही फ्री दी जा रही है और भविष्य में शत प्रतिशत फ्री कर दी जाएगी। यह किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि खेतों में नलकूपों पर मीटर लगाने का उद्देश्य सिर्फ भार की जांच करना है। उससे किसानों के सामने ज्यादा बिल वाली समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
-
जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा
खेतों के ऊपर से गुजरने वाली जर्जर विद्युत लाइनों को मंत्री ने जल्द बदलवाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बिजली लाइनों के तार टूटने से होने वाली घटनाओं पर संज्ञान लेकर अधिकारियों से जवाब तलब भी किया जा रहा है।
--
एसपी से बात कर दर्ज कराएंगे रिपोर्ट
सिंघावली अहीर व चांदीनगर क्षेत्र के किसानों के नलकूपों से चोरी होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर राज्यमंत्री ने एसपी से बात कर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।